फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा चरण ः पहले दिन 69 प्रत्याशियों ने भरे 81 पर्चे

Fri, 02 Oct 2015 01:35 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव ः इगलास, गोंडा एवं लोधा के 14 वार्डों के जिला पंचायत सदस्य के लिए कड़ी सुरक्षा में नामांकनदूसरा चरण ः पहले दिन 69 प्रत्याशियों ने भरे 81 पर्चेअमर उजाला ब्यूरोअलीगढ़। पंचायत चुनावों के नामांकन के दूसरे चरण में गुरुवार को इगलास, गोंडा एवं लोधा के 14 वार्डों के लिए 69 प्रत्याशियों ने कड़ी सुरक्षा के मध्य 81 नामांकन पत्र दाखिल किए। एसीएम द्वितीय के न्यायालय में चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान सपा के कद्दावर नेता तेजवीर गुड्डू ने पत्नी, पुत्र एवं पुत्रवधू के साथ पर्चा भरा तो इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह की पत्नी व पुत्र ने भी पर्चा दाखिल किया। इधर बीडीसी पद के लिए तीनों ब्लाकों से 525 पर्चे भरे गए। एसीएम द्वितीय न्यायालय में गुरुवार को इगलास, गोंडा एवं लोधा के जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन भरे गए। हालांकि नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी, लेकिन पहला पर्चा सुबह पौने दस बजे के करीब भरा जा सका। इसके बाद दोपहर एक बजे तक 30 पर्चे भरे गए। एक बजे के करीब सपा समर्थित व इगलास के पूर्व विधायक स्व. मलखान सिंह की गांव मजूपुर निवासी विधायक रहीं पत्नी विमलेश सिंह ने वार्ड 29 तो उनके पुत्र पुष्पेंद्र पुत्र स्व. मलखान सिंह ने भी पर्चा भरा। नामांकन में तब गर्मी आई जब नगर विधायक जफर आलम, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, सलमान शाहिद के साथ दोपहर 1.34 बजे सपा समर्थित कद्दावर नेता तेजवीर गुड्डू ने वार्ड 31, उनकी पत्नी शिखा सिंह ने वार्ड 34, उनके पुत्र कार्तिक चौधरी ने वार्ड 26 तो पुत्रवधू नेहा सिंह पत्नी दीपक चौधरी ने वार्ड 30 से पर्चा भरा। कुल मिलाकर पूरे दिन में 69 प्रत्याशियों ने 81 नामांकन पत्र दाखिल किए। 12 प्रत्याशियों ने दो सेटों में नामांकन किया। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये इगलास ब्लाक से 247, गोंडा से 125 तो लोधा से 153 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किये। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें