फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर एवं सासनीगेट के सील कारखाने खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार शक्तिनगर एवं सासनी गेट क्षेत्र में सील किए गए कारखानों को अलीगढ़ विकास प्राधिकारण के अधिकारियों ने खोल दिया। सीलिंग के समय के अधिकारियों के तेवर अब ढीले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

एडीए के अधिकारियों ने मंगलवार को शक्तिनगर स्थित प्रमोद अग्रवाल एवं सासनीगेट क्षेत्र स्थित अशोक चौधरी के कारखानों की सील खोल दी। मैरिस रोेड स्थित यतेंद्र मोहन झा की इकाई पहले ही खोल दी गई थी। उद्यमी, व्यवसायी एवं लघु उद्योग भारती के सदस्य इसे बड़ी जीत के रूप में देख रहे हैं। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने सोमवार को ही सीलिंग रोकने एवं कारखानों की सील खोलने का निर्देश एडीए को दिया था। तीन कारखानों की सीलिंग के बाद महानगर में खलबली मच गई थी। इसके विरोध में औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ ही जिले के अधिकतर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता एक छतरी के नीचे आ गए थे।
महापौर का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल इस गोलबंदी के सूत्रधार बने। सबसे पहले उन्हीं के घर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह से राय मशविरा कर जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में तमाम संगठनों एवं जन प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक करने का निर्णय लिया गया। सांसद एवं विधायकों की कोशिश के बाद 9 नवंबर तक सीलिंग पर रोक लग गई है। मंडलायुक्त कार्यालय में 9 नवंबर को उद्यमियों एवं अधिकारियों की बैठक के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

उद्यमी अब पुराने शहर को मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र घोषित कराने की कोशिश में लग गए हैं। उल्लेखनीय है कि देहलीगेट क्षेत्र में एक खिलौना फैक्टरी में मशीन फटने पर पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद शहर में अवैध रूप से चल रहे कारखानों के खिलाफ एडीए द्वारा अभियान शुरू किया गया था। करीब एक हजार कारखाने एडीए के निशाने पर थे।
व्यापारियों को आश्वस्त किया वह उनके साथ हैं। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अनियमितताओं के चलते सील की गई गूलर रोड शक्ति नगर की मैं आशा इंडिया फैक्टरी व सासनीगेट स्थित फैक्टरी की सील खोल दी गयी है। फैक्टरी संचालकों से अनियमितताओं को दूर कराने संबंधी शपथ पत्र लिया गया है।-प्रेम रंजन सिंह, एडीए वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें