अधीक्षक कार से सीएचसी से निकले। गेट से निकलते ही पांच युवकों ने कार रुकवाई और जबरन बाहर उतार लिया। अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इससे उनका चश्मा और सोने की चेन गिर गई।
थाना पाली मुकीमपुर अंतर्गत बिजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार के साथ 16 जनवरी की शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने हाथापाई की। थाने में हाथापाई की तहरीर दी गई।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक के अनुसार वह अपनी कार से सीएचसी से निकले। गेट से निकलते ही पांच युवकों ने कार रुकवाई और जबरन बाहर उतार लिया। अभद्रता करते हुए हाथापाई की। इससे उनका चश्मा और सोने की चेन गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पर मिला चश्मा पुलिस कर्मियों ने उन्हें वापस किया।
सीएचसी अधीक्षक ने पाली मुकीमपुर थाने में पांच लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी परिसर में इस घटना से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।