अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी के 'ऑपरेशन प्रहार' में इस बार दो कुख्यात शराब माफिया भाइयों पर शिकंजा कसा है। ऋषि-मुनि शर्मा और अनिल-सुधीर चौधरी की हिस्ट्रीशीट खुली। शराब माफिया एचएस नंबर से जाने जाएंगे और ताउम्र निगरानी होगी।
थाना जवां पर एचएस नंबर-1बी ऋषि कुमार पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवां, एचएस नंबर-2बी मुनीश कुमार पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवां, थाना गोंडा पर एचएस नंबर-2बी अनिल चौधरी पुत्र कान्छी उर्फ करन सिंह निवासी धारा की गढ़ी थाना गोंडा, एचएस नंबर-3बी सुधीर चौधरी पुत्र कान्छी उर्फ करन सिंह निवासी धारा की गढ़ी थाना गोंडा के रूप में जाने जाएंगे।