फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुणे से उत्तराखंड जा रहा स्क्रैप से लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर के सचल दल ने पुणे से उत्तराखंड जा रहे स्क्रैप से लदा ट्रक अलीगढ़ में खाली होते हुए पकड़ लिया। टीम ने ट्रक से बरामद 50 लाख से अधिक का माल जब्त किया है। जिले में लंबे समय से यह माल खपाया जा रहा था। अब मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो यूपी सिंह के निर्देश पर रविवार को एक दल ने कई वाहनों को रोककर चेकिंग की। आठ वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं थे। इसी क्रम में भुजपुरा इलाके में एक ट्रक से स्क्रैप उतारा जा रहा था, जबकि ट्रक चालक के पास से पुणे से उत्तराखंड का बिल था। पूछताछ में पता चला कि लंबे समय से ट्रकों से इसी तरह माल अलीगढ़ पहुंचाकर खपाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें