फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में स्क्रैप ठेकेदार को घेरा, मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मंगलवार दोपहर एक स्क्रैप ठेकेदार को अज्ञात हमलावरों ने घेर लिया। आरोप है कि मारपीट के साथ ही फायरिंग कर डाली। गनीमत रही कि ठेकेदार इस फायरिंग में बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। एएमयू में पेट्रोल पंप पर स्क्रैप की नीलामी की जानी है।
विज्ञापन

इसे लेकर मंगलवार को एक प्राइवेट ठेकेदार नीलामी में भाग लेने के लिए प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंचा। ठेकेदार नीलामी के लिए डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) बनवाने के लिए यूनियन गर्ल्स कॉलेज के पास भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचा। आरोप है कि तभी उसे चार-पांच लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौच करने लगे।
विरोध पर उसके साथ मारपीट कर डाली। आरोप है कि आरोपियों ने ठेकेदार को जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि ठेकेदार इस हमले में बाल-बाल बच गया। फायरिंग एवं मारपीट की जानकारी पाकर प्रॉक्टेरियल टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

टीम ने पीड़ित ठेकेदार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। चूंकि पीड़ित प्राइवेट था इसलिए टीम ने उसे थाने में जाकर मामले में तहरीर देने को कहा। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस प्रवेश राणा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें