फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी क्षेत्र में रामघाट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोरचरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन







मंगलवार की शाम पौने सात बजे सुरेशपाल शर्मा (45) निवासी गांव दाऊदपुर स्कूटी से तालानगरी स्थित फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। वे गोल्डन स्टोन रिसोर्ट से गुजरे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन




सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को मोरचरी भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि स्कूटी के नंबर से मृतक की पहचान सुरेशपाल शर्मा निवासी गांव दाऊदपुर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे दाऊदपुर के लोगों ने भी उनकी शिनाख्त की है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें