फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली पोल से टकराई स्कूटी, प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 07 Oct 2025 11:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अतुल सक्सेना प्रॉपर्टी डीलिंग के सिलसिले में नोएडा गए थे। वहां से बस के जरिए सारसौल बस स्टैंड पहुंचे। फिर यहां से अपनी स्कूटी ली और घर आ रहे थे। रास्ते मे आरटीओ ऑफिस के पास बिजली के पोल से स्कूटी टकरा गई।
विज्ञापन
मृतक प्रॉपर्टी डीलर अतुल सक्सेना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके में आरटीओ ऑफिस के पास 6 अक्तूबर देर रात बिजली के पोल से टकराकर स्कूटी सवार प्रोपर्टी डीलर की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


थाना सासनीगेट अंतर्गत जयगंज निवासी 55 वर्षीय अतुल सक्सेना प्रॉपर्टी डीलर थे। परिवार में पत्नी पूनम, बेटी कृतिका, इशका और बेटा विपल्व हैं। तीनों बच्चे शहर से बाहर नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि 6 अक्तूबर को अतुल सक्सेना प्रॉपर्टी डीलिंग के सिलसिले में नोएडा गए थे। वहां से बस के जरिए सारसौल बस स्टैंड पहुंचे। 

फिर यहां से अपनी स्कूटी ली और घर आ रहे थे। रास्ते मे आरटीओ ऑफिस के पास बिजली के पोल से स्कूटी टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें