फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक या दो दिन नहीं, लंबी छुट्टियां हुईं... आया नया आदेश, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

Thu, 18 Jan 2024 10:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण 19 व 20 जनवरी का अवकाश डीएम ने घोषित किया है। 21 जनवरी को रविवार है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्यमंत्री ने पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रखा है। इस तरह से अब 19 से 22 जनवरी तक चार दिन स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
स्कूल बंद रहेंगे सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जनपद के सभी बोर्ड के स्कूल अब एक, दो दिन नहीं चार दिन तक बंद रहेंगे। दो दिन की छुट्टी की घोषणा जिलाधिकारी ने की हैं, जबकि उसके अगले दिन रविवार और उसके बाद सार्वजनिक अवकाश है। अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन



दो दिन की छुट्टी का डीएम ने दिया आदेश
कड़ाके ठंड और शीतलहर के चलते अलीगढ़ के सभी बोर्ड के 8वीं तक के विद्यार्थियों की 20 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद सहित अन्य बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों में 20 जनवरी तक विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर विभागीय, विद्यालय संबंधी कार्यों का संपादन करेंगे। एएमयू स्कूल निदेशक प्रो. असफर अली खान ने बताया कि एएमयू के स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन


दो दिन और बंद रहेंगे स्कूल
कड़ाके की ठंड व शीतलहर के कारण 19 व 20 जनवरी का अवकाश डीएम ने घोषित किया है। 21 जनवरी को रविवार है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्यमंत्री ने पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रखा है। इस तरह से अब 19 से 22 जनवरी तक चार दिन स्कूल बंद रहेंगे। 22 जनवरी को कक्षा 8 तक ही नहीं सभी कक्षाओं के सभी स्कूलों की छुट्टी हैं।
विज्ञापन


शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई
ठंड के कारण लगातार दो-दो दिन की छुट्टी के कारण अब कई स्कूलों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। रोजाना तीन से चार घंटे तक बच्चों को मोबाइल पर कक्षाएं हो रही हैं और होमवर्क भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें