सभी बोर्ड के सभी स्कूलों में 16 से 18 जनवरी तक सभी शिक्षक, कर्मचारी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रह कर विभागीय और स्कूल के कार्य करेंगे।
नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित अलीगढ़ के सभी परिषदीय, राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड) के स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ ही शिक्षक व कर्मचारी केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल में रहेंगे। इसके आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
अत्यधिक शीतलहर व ठंड के चलते अलीगढ़ जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के सभी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड) के विद्यालयों में 18 जनवरी तक अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई विद्यालय इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ विभाग कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक व कर्मचारियों के लिए निर्धारित हुआ समय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शीतलर व ठंड के कारण जिले के परिषदीय, राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड) के विद्यालयों में 16 से 18 जनवरी तक सभी शिक्षक, कर्मचारी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रह कर विभागीय और स्कूल के कार्य करेंगे।