फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh : भीषण गर्मी के कारण शिक्षिका बेहोश, स्कूल का समय बदलने की मांग, अब मामला अधिकारियों के पास

Sat, 22 Jul 2023 12:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान व जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय का सुबह 7 बजे से दोपहर 12 तक करने की मांग की है।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय राठ गांव में गर्मी के कारण बेहोश नसरीन मैडम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के चलते उच्च प्राथमिक विद्यालय रठगांव जवां में एक शिक्षिका बेहोश हो गई। भीषण गर्मी की वजह से विद्यालय के समय में परिवर्तन कराने की मांग शिक्षक संगठनों ने की है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान व जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 तक करने की मांग की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक करने का अनुरोध किया है। 

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक करने करने की मांग की है। इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारी से वार्ता के बाद फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें