खेत में पलटी गुरूकुल पब्लिक स्कूल की बस
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खैर में स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल की बस सुबह 9.30 बजे निसूजा गांव के पास एक खेत में पलट गई। बस के अंदर बैठे आठ बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बस के चालक, परिचालक और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
खैर के सोमना रोड पर गुरूकुल पब्लिक स्कूल की एक बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। जैसे ही बस निसूजा गांव के पास से गुजर रही थी, अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। वहां पर ग्रामीणों ने पहुंचकर बच्चों और चालक-परिचालक को बस के अंदर से निकाला। स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। बच्चों के परिजनों को भी सूचित किया गया। अभिभावक बच्चों को अपने साथ ले गए।
स्कूल के चेयरमैन मनोज राठी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस को क्रेन से सीधा किया गया। बस में आठ बच्चे थे, सभी स्वस्थ हैं।