फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कसेरू रोड के धीमे निर्माण को लेकर स्कूल प्रबंधकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के कसेरू रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने का आरोप लगाते हुए निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने विरोध जताया है। सोमवार को प्रोेग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष खालिद हाशमी के नेतृत्व में विरोध कर रहे प्रबंधकों का कहना है कि इस रोड पर कई निजी विद्यालय हैं। धीमी गति से चल रहे निर्माण के कारण स्कूलों के वाहनों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्र-छात्राओं को भी विद्यालयों में आने-जाने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

विरोध व्यक्त करने वालों में जुगेंद्र चौधरी, भरत शर्मा, हरीश शर्मा, शाहनवाज अली, दिनेश कुमार, रिशीपाल सिंह, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, आमिर खान, राहुल शर्मा, पवन राजपूत आदि प्रबंधक शामिल रहे। वहीं, नगर पंचायत चंडौस के चेयरमैन डॉ. डीएस भारती का कहना है कि सड़क के कार्य को जल्द ही पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार से कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें