फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मां ने बेटी को धक्का देकर बचाया, खुद गवां बैठी जान

Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक घटनाएं होती जा रही है। बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पार कर बेटी को बचाने के प्रयास में पीछे चल रही मां ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कल लोकल ईएमयू की चपेट में आकर तीन लोगो की मौत के बाद भी रेलवे स्टेशन प्रशासन का इस ? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक घटनाएं होती जा रही है। बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक पार कर बेटी को बचाने के प्रयास में पीछे चल रही मां ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने बेटी को बचाने के लिए उसको पटरी पार कराने के लिए तो धक्का दे दिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के महेंद्र नगर निवासी सुनील राठौर की 40 वर्षीय पत्नी जसवंती 15 साल की बेटी निशा के साथ नौरंगाबाद छावनी इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रही थी। बहन के पति की कई दिनों से तबीयत खराब है। परिवार के मुताबिक जैसे ही जसवंती ने रेल पटरी की एक लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को पार किया तभी दूसरी लाइन पर तेज रफ्तार से ट्रेन आ गई।

जसवंती ने उसका हाथ पकड़कर चल रही बेटी निशा को धक्का देकर रेलवे लाइन से दूर कर दिया। वो खुद को संभाल पाती, इससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल मां को देख बेटी निशा बदहवास हो गई। निशा ने पिता को फोन कर जानकारी तो परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पहले जसवंती को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहीं जसवंती ने दम तोड़ दिया। सीओ बन्नादेवी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। हादसे के समय बेटी साथ में थी, जिसे महिला ने धक्का देकर बचा लिया।

स्टेशन पर दिखी सतर्कता, रेलवे ट्रैक पार करते 12 पकड़े
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्दबाजी के चक्कर में यात्री अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। अमर उजाला ने नौ नवंबर के अंक में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी शीर्षक से फोटो खबर प्रकाशित कर रेलवे अफसरों का ध्यान खींचा था। इसके बावजूद अफसरों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते बुधवार को रेलवे ट्रैक पार कर रहे जनपद मऊ के रहने वाले शैलेंद्र कुमार, उनकी बहन शिखा और आठ माह की भांजी शिवानी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद रेल प्रशासन में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार को अलीगढ़ समेत पूरे प्रयागराज मंडल में यात्रियों को जागरूक करने एवं रेलवे लाइन पार करने वालों की धरपकड़ भी शुरू कर दी गई। अलीगढ़ स्टेशन पर 12 लोगों के खिलाफ लाइन क्रास करने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई है। इस दौरान आरपीएफ कर्मी यात्रियों को जागरूक भी करते रहे कि कृपया रेलवे ट्रैक पार न करें...। यह आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए पुल का उपयोग करें।

फेंसिंग कराने प्रस्ताव बना
रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने के दौरान होने वाले हादसों को लेकर बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि प्लेटफार्म संख्या पांच, छह और सात के बीच लोहे की रेलिंग या फेंसिंग की जाए। इसके लिए संयुक्त प्रस्ताव बनाकर प्रयागराज मंडल को भिजवाया गया है।

ऐसा ही प्रस्ताव करीब तीन साल पहले भी भेजा जा चुका है। लगभग पांच साल पहले प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के बीच फेंसिंग की जा चुकी है। हावड़ा एंड पर पुल, लिफ्ट, स्वाचालित सीढ़ियां बनने के साथ ही दिल्ली एंड पर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। पुल निर्माण की गति बेहद धीमी है, जिससे पुल का तय अवधि में निर्माण पूरा होने की संभावना कम मानी जा रही है।
विज्ञापन

बरेली से बांदीकुई ट्रेन का हो पुन: संचालन
सांसद सतीश गौतम ने कोविड काल में बंद हुई बरेली से बांदीकुई ट्रेन के पुन: संचालन की मांग रखी है। मुरादाबाद रेल मंडल की बैठक में सांसद के प्रतिनिधि के रूप में रेल परामर्श समिति के सदस्य संजय पंडित ने यह प्रस्ताव रेल प्रबंधक के समक्ष रखा। सांसद की ओर से उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें रेल सेवाओं को जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित करने की मांग रखी गई है।

इसमें अलीगढ़-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर अतरौली रोड स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के न होने का जिक्र है। वहां शौचालय आदि की उचित व्यवस्था की करने की मांग हुई है। कुछ ट्रेनों का ठहराव भी मांगा गया है। उन्होंने अलीगढ़- चंदौसी, बरेली मार्ग का दोहरीकरण करने, अलीगढ़ से चंदौसी-मुरादाबाद इंटरसिटी चलाने की मांग भी रखी।

सूबेदारगंज-ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अवधि विस्तार
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज -ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दो दिसंबर से सूबेदारगंज से गाड़ी का संचालन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जबकि ऊधमपुर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को होगा। इस ट्रेन का अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें