फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: 10 और सूअरों की मौत, पशु-पालकों में दहशत, लगातार हो रही मौतों से जागा पशु चिकित्सा विभाग

Thu, 17 Nov 2022 11:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस

सार

विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर भ्रमण किया और बीमार सूअरों का उपचार कर पालकों को बचाव के तरीकों की जानकारी। इसे लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में रहस्यमय बीमारी से सूअरोंं की मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को फिर ढकपुरा रोड पर 10 सूअरोंं की मौत हो गई। इनके शवोंं को नगर पालिका प्रशासन ने दफन कराया। इधर, सूअरों की मौत को लेकर पशु चिकित्सा विभाग चेता। विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर भ्रमण किया और बीमार सूअरों का उपचार कर पालकों को बचाव के तरीकों की जानकारी। इसे लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने टीमें गठित की हैं। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी इस समस्या को लेकर विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियोंं को इससे अवगत कराया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है शहर में किसी रहस्यमय बीमारी से सूअरों की मौत हो रही है। अभी तक तीन सौ से ज्यादा सूअर पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर मर चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन मृत सूअरों के शवोंं को दफन करा रहा है। गुरुवार को फिर 10 सूअरों की ढकपुरा रोड पर मौत हो गई। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी। पालिका प्रशासन ने इन सूअरों के शवों को वहां दफन करा दिया। इधर, सूअरों की मौत की जानकारीमिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन पशु चिकित्सा विभाग की टीमें शहर के खोंडा हजारी, बालापट्टी, रमनपुर, नवलनगर आदि इलाकों में गई। वहां कुछ बीमार सूअरों का उपचार किया। इन सूअरों में न्यूमोनिया के लक्षण मिले। पालकोें को यह सलाह दी कि वह पशुओं को खुले में न छोड़ें और बाड़े में ही रखें। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि यह स्वाइन फ्लू नहीं है। इसलिए परेशान न होंं।

इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी इस समस्या को लेकर विकास भवन मेंं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय गए। वहां उन्होंने अवगत कराया कि शहर में बड़ी संख्या में सूअरों की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो रही है। मृत सूअरों के शवों का पालिका प्रशासन द्वारा निस्तारण भी कराया जा रहा है। अज्ञात बीमारी के चलते सूअरोंं की जिस तरह से मौत हो रही है, उससे अन्य पशुओं और आमलोगों में भी संक्रमण न फैल जाए, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार को ढकपुरा रोड पर करीब 10 सूअरोंं की मौत हुई है। इनके शवों का भी नगर पालिका प्रशासन ने निस्तारण कराया है। उन्होंने बताया कि सूअरों की लगातार मौत को लेकर पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया जा चुका है।

कुछ सूअरों की मौत की जानकारी मिलने पर टीम गई और कुछ बीमार सूअरों का उपचार भी किया। मौसम आदि से बदलाव से सूअर बीमार हुए हैं। यह िर्सी भी तरह का संक्रमण नहीं है। वैसे टीमें भी गठित की जा चुकी हैं। जहां भी सूचनाएं आ रही हैं, वहां टीमें जा रही हैं। - डॉ. अनिल कुमार शर्मा, उप पशु चिकित्सा अधिकारी, हाथरस सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें