फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Marathon: 250 प्रतिभागी दौड़े मिनी मैराथन में, सत्यप्रकाश-पायल, रघुवीर रहे अव्वल

Fri, 17 Jan 2025 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर से मैराथन शुरू हुई, जो स्टेडियम में संपन्न हुई। मैराथन में पुरुष वर्ग में सत्यप्रकाश पहले, विश्वजीत दूसरे, अरुण तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पायल पहले, नाफिया दूसरे व नेहा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
स्टेडियम में आईआईएमटी कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सम्मानित प्रतिभागी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के आईआईएमटी कॉलेज की ओर से 'दौड़कर हम जताएंगे, अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाएंगे' विषय पर मिनी मैराथन दौड़ हुई। इसमें 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों में सत्यप्रकाश, पायल व रघुवीर प्रथम स्थान पर रहे।

विज्ञापन


16 जनवरी को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर से मैराथन शुरू हुई, जो स्टेडियम में संपन्न हुई। मैराथन में पुरुष वर्ग में सत्यप्रकाश पहले, विश्वजीत दूसरे, अरुण तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पायल पहले, नाफिया दूसरे व नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। ओपन वर्ग में रघुवीर पहले, शिव कुमार दूसरे, मुनेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

मैराथन का शुभारंभ 108 बटालियन आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट राजवीर सिंह व आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार ने किया। विजेताओं को महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त विनोद कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, यूपी एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शमशाद निसार ने पुरस्कृत किया। मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. इंदु सिंह, कुलदीप गौड़, गिरिराज सिंह, अमर चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें