फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों की सांसद से नोंकझोंक, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलने पहुँचे गन्ना किसानों की सांसद सतीश गौतम से होती नोकझोंक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
साथा चीनी मिल लगातार दूसरे साल न चलने से परेशान गन्ना किसानों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में गन्ना लेकर आए किसानों ने लोनिवि गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री व गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को घेर लिया। इस दौरान मंत्री से मिलने की कोशिश में किसानों की सांसद सतीश गौतम से तीखी नोंकझोंक हुई। सांसद द्वारा दो बुजुर्ग किसानों से असंसदीय शब्द कहने से नाराज किसानों ने प्रभारी मंत्री, सांसद व कोल विधायक सहित सभी विधायकों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा डाले। भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल की बैठकर वार्ता की अपील भी नकार दी। बाद में सांसद के खेद जताने व प्रभारी मंत्री ने बाहर आकर किसानों से वार्ता की और फरवरी के बजट सत्र में नई मिल के लिए बजट प्रस्तावित करने के आश्वासन के बाद ही किसान शांत हुए।
विज्ञापन

साथा चीनी मिल रुक-रुक कर चलने से हजारों क्विंटल गन्ना पेराई के इंतजार में है। समस्या को लेकर शनिवार को मिल पर हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की महापंचायत में रविवार को अलीगढ़ आ रहे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के घेराव का एलान किया था। रविवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब एक सैकड़ा किसान गन्ना लेकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंच गए। मंत्री से मिलने की कोशिश में सांसद सतीश गौतम ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनसे किसानों की तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें