फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मानपाड़ा के बाद दहशत में सासनी गेट, श्रमिक भी बढ़ा रहे कोरोना रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से अब तक सर्वाधिक जूझे उस्मानपाड़ा के बाद अब सासनी गेट उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को यहां फिर दो नए केस आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। सर्वाधिक दहशत सराय मान सिंह के उस युवक के पॉजिटिव आने से है, जो सामाजिक रूप से बेहद सक्रिय रहते हैं। कई संगठनों से जुड़े रहने के साथ-साथ हाल ही में गरीबों की मदद से लेकर अन्य तरह की गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। उनके पॉजिटिव आने की खबर के बाद उनके संपर्कियों के होश उड़ गए हैं। इलाके में देर शाम तक तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को मिली सूचना के अनुसार सराय मान सिंह का कोरोना पॉजिटिव युवक कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। वह मूलरूप से कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर संचालक हैं। इनका नाम सराफा के संपर्क वालों की लिस्ट में शामिल होने पर जिला प्रशासन ने सैंपलिंग कराई थी। मगर वह खुद सराफा संपर्क से दूर बताते हैं। हां, स्वीकारा है कि बेटी के इलाज के लिए मेडिकल आना जाना रहता था। युवक के परिवार में 11 सदस्य हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। युवक को अतरौली भेजा गया है। साथ में संपर्कियों की सैंपलिंग भी कराई जाएगी।
वहीं सराफा व रियल स्टेट कारोबारी के संपर्क में उनके व्यापारिक साझेदार 60 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वृद्ध आगरा रोड आवास विकास कालोनी रहने वाले हैं। उनके परिवार में चार सदस्य हैं। सभी को होम क्वारंटीन करने के साथ ही जिला प्रशासन ने इलाके को सैनेटाइज कराया। संक्रमित को कोविड एल-1 में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और गुजरात से अलीगढ़ पहुंचा कोरोना
जवां के बहादुरपुर का 30 वर्षीय युवक अपनी चार साल की बेटी सहित परिवार के 11 लोगों के साथ गुजरात से लौटा था। यहां पहुंचने पर उसे इगलास में बनाए शेल्टर होम में भेजा गया था, जहां पूरे परिवार की सैंपलिंग हुई थी। सैंपलिंग के बाद इनको होम क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को आईं जांच रिपोर्ट में 30 वर्षीय युवक व उसकी चार साल की बेटी संक्त्रस्मित पाई गई है। इन दोनों को कोविड एल-1 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही परिवार वालों को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव का 500 मीटर का दायरा सील कर दिया है। 250 मीटर दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है। गांव में सैंपलिंग से लेकर सैनेटाइजिंग का काम जारी है। इनके परिवार वालों का फिर से टेस्ट कराया जाएगा।
वहीं, अकराबाद के कौडियागंज में मिला 21 साल का युवक 13 मई को मुंबई से लौटा था। युवक वहां दर्जी का काम करता था। अलीगढ़ आने पर युवक को गभाना के कांशीराम आवासीय महाविद्यालय में बनाए शेल्टर होम में क्वारंटीन कर सैंपलिंग कराई गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट में युवक को संक्रमित पाया गया है। युवक के परिवार में उसकी मां है। मां को आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है। युवक को कोविड एल-1 अस्पताल में भेजा गया है। मां का भी सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। इनके गांव को सील कर दिया गया है। सैनेटाइजिंग का काम किया जा रहा है। गांव में रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी संक्रमितों के परिवार वालों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें