सास और बहू खेत में काम कर रही थीं। गांव के चार लोग वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों को गाली दी और पीट दिया। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अतरौली के गांव बसईं निवासी पूनम ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम करीब छह बजे वह अपनी चचेरी सास मिथलेश देवी के साथ अपने खेत में चारा काट रही थी।
आरोप है कि इस बीच गांव के रिषीपाल, नौबत सिंह, राशि उर्फ मुरली व दिलीप खेत पर आ गए। रंजिशन उन्हें गाली-गलौज व पीटने लगे। आसपास के लोगों के आने पर मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।