फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सारसौल चौराहे का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सारसौल चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने अधिकारियों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह एवं एसपी सिटी सतीश चंद्र ने शुक्रवार को सारसौल चौराहे का निरीक्षण किया। आए दिन के जाम से लोग परेशान हैं और उससे मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। एसपी सिटी ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि यह महानगर का प्रमुख चौराहा है और इस चौराहे पर रोजाना वीआईपी मूवमेंट रहता है। इस चौराहे को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सारसौल स्थित रोडवेज बस स्टैंड की खाली भूमि पर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट प्रोजेक्ट बनवाने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सड़क मरम्मत एवं चौड़ीकरण के साथ-साथ अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को जनहित में यथाशीघ्र कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय को दिया। सहायक अभियंता अतर सिंह, अवर अभियंता अमरीश वर्मा, एहसान रब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें