फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ई रिक्शा लुटेरों के गैंग ने की थी संतराम की हत्या, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संतराम की हत्या में नगला कलार निवासी मोहित को दुनाई तिराहे से पकड़ा गया है।
पूछताछ में उसने अपने दोस्त गौरव सहित अन्य साथियों के नाम बताए। यह गैंग भाड़े पर ई रिक्शा तय कर लोधा थाना क्षेत्र में ले जाते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देकर ई रिक्शा लूटकर ले जाते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 दिसंबर की रात गांव जिरौली डोर के पास जंगल में बेर के बाग में ई रिक्शा चालक संतराम के सिर पर गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या ई रिक्शा लूटने वाले गैंग ने की थी, जिसके एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि गैंग का मास्टरमाइंड गौरव सहित अन्य आरोपी फरार हैं। न्यायालय के आदेश पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव दुनाई निवासी संतराम (36) पुत्र श्यामलाल 26 दिसंबर की सुबह अपना ई रिक्शा लेकर अलीगढ़ शहर के लिए निकले थे। देर शाम तक न लौटने पर परिजन ने उनकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी। 27 दिसंबर की सुबह गांव जिरौली डोर के बाहर बेर के बाग में संतराम का शव पड़ा मिला था। सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गोधा थाने के गांव अहक निवासी वीरपाल, लवकुश और अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरागरसी में लगी पुलिस को अगले दिन गांव नौगवा अर्जुनपुर के पास बंबा के किनारे ई रिक्शा का ढांचा मिला था। उसकी बैटरी सहित अन्य सामान गायब था। थाना पुलिस के अनुसार संतराम की हत्या में थाना बन्ना देवी के नगला कलार निवासी मोहित पुत्र रमेश चंद्र को दुनाई तिराहे से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपने दोस्त गौरव सहित अन्य साथियों के नाम बताए। बताया कि गौरव ही गैंग का मास्टरमाइंड है। यह गैंग भाड़े पर ई रिक्शा तय कर लोधा थाना क्षेत्र में ले जाते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देकर ई रिक्शा लूटकर ले जाते थे। थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ने हत्या में जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था, उनका घटना में कोई हाथ नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें