फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के नए एसएसपी होंगे संजीव सुमन, कलानिधि नैथानी झांसी के डीआईजी बने

Fri, 05 Jan 2024 12:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संजीव सुमन को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया है। वही यहां तैनात हाल ही में डीआईजी बने कला निधि नैथानी को झांसी का नया डीआईजी बनाकर भेजा है। संजीव सुमन 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के खगड़िया जनपद के निवासी हैं। वह पिछले 1 वर्ष से मुजफ्फरनगर में बतौर एसएसपी जिम्मा संभाल रहे हैं ।
विज्ञापन
अलीगढ़ के नए एसएसपी संजीव सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन स्तर से हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले की चल रही चर्चाओं को 4 जनवरी को विराम लग गया। शासन ने देर रात 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसके तहत संजीव सुमन को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया है। वही यहां तैनात हाल ही में डीआईजी बने कला निधि नैथानी को झांसी का नया डीआईजी बनाकर भेजा है। 

विज्ञापन


संजीव सुमन 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के खगड़िया जनपद के निवासी हैं। वह पिछले 1 वर्ष से मुजफ्फरनगर में बतौर एसएसपी जिम्मा संभाल रहे हैं। अब उन्हें अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वही अलीगढ़ में वर्ष 2021 से तैनात कलानिधि नैथानी  को प्रमोशन के बाद नई तैनाती का इंतजार था। तबादला आदेश के तहत उन्हें झांसी का नया डीआईजी बनाया गया है । तीन वर्ष तक यहां कई चुनौती पूर्ण घटनाओं का उन्होंने बेहद सटीक तरह से अनावरण किया। चाहे शहर की कानून व्यवस्था का मसाला रहा हो या फिर प्रदेश के सबसे चर्चित जहरील शराब कांड का मसाला रहा हो। सभी घटनाओं में उन्होंने बेहद शालीनता व बिना दबाव के काम किया। जिसके चलते वे राजनीतिक निशाने पर भी रहे। अब नए अधिकारी एक दो दिन में चार्ज सम्भाल लेंगे।

अपने अधिनस्थ  पुलिस कर्मियों ,वरिष्ठ अधिकारियों , अलीगढ वासियों ,पत्रकार बंधुओं सभी के साथ और सहयोग के लिए  हमेशा आभारी रहूँगा । विशेष तौर पर अलीगढ़ की  जनता को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने कदम कदम पर साथ दिया और अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित किया ।यहाँ जनहित में कार्य करना मुझे बहुत अच्छा लगा और यहाँ के लोग व  यादें हमेशा मेरे द्वारा प्रसन्नता के साथ रखी और स्मरण की जाएँगी । आप सब का कोटि कोटि धन्यवाद।- कलानिधि नैथानी डीआईजी/एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें