फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बोनस न मिलने से सफाई कर्मचारियों में रोष, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
टप्पल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के पदाधिकारी  - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिवाली बोनस न मिलने से टप्पल क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने पिछले वर्ष का बकाया 14,500 रुपये और इस साल का बोनस देने की मांग की है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने 2 नवंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एसडीएम खैर के नाम टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। शाखा महानगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह फेंटमार ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के बीच सफाई कर्मचारियों को 14,500 रुपये बोनस देने पर सहमति बनी थी। संगठन के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पिछले वर्ष का बोनस दे दिया, लेकिन यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत टप्पल क्षेत्र के कर्मचारियों को भुगतान नहीं हुआ। इस वर्ष का बोनस भी लंबित है। संगठन ने प्रशासन से दोनों वर्षों का बोनस जल्द जारी कराने की मांग की है। भुगतान न होने पर 2 नवंबर से टप्पल क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की बताई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान शाखा महानगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह फेंटमार, रविकरन राजपूत, मुकेश, संतोष कुमार, देविराज, यशपाल, सुखबीर, आकाश, राजू, किशन, बंटी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें