कस्बा निवासी और गाजियाबाद कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच में तैनात मुख्य आरक्षी संदीप शर्मा को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पदक प्रदान किया। संदीप के अनुसार, 2022 में पुलिस टीम की एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बिल्लू दुजाना से मुठभेड़ हुई थी। वह भी टीम में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे। कार्रवाई में बिल्लू दुजाना मारा गया था। संदीप का चयन 2011 में यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर हुआ था। उत्कृष्ट सेवा के चलते वह मुख्य आरक्षी बने। राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर वीरता पदक स्वीकृत किया था। सम्मान मिलने पर कस्बे के लोगों ने उनके पिता नत्थीदास शर्मा को बधाई दी।