फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः संदीप हत्याकांड में शूटर प्रवीण की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड में पुलिस अभी तक शूटर्स को पकड़ने में नाकाम है। 27 दिसंबर को हुई घटना में पुलिस ने तीन दिन पहले जिले की टॉप 10 सूची में शामिल प्रवीण बाजौता का नाम तो खोला। मगर अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि, शूटर की तलाश में पुलिस जगह जगह दबिशें दे रही है। प्रवीण के घर टप्पल में भी पुलिस की दबिश जारी हैं। दबिश में लगे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घटना मे लिप्त शूटर व उसके अन्य साथी उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

27 दिसंबर को रामघाट रोड के राज मंदिर के पास हुए संदीप हत्याकांड में पुलिस ने शूटर के रूप में तीन दिन पहले जिले की टॉप-10 सूची में शामिल प्रवीण बाजौता का नाम खोला था। प्रवीण पर हत्या, हथियारों की तस्करी जैसे एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह जिला बदर भी रह चुका है। हथियार तस्करी से लेकर भाड़े पर हत्याएं करने के आरोप उस पर रहे हैं। प्रवीण के संबंध में जानकारियां जुटाने के लिये एसएसपी ने कई टीमें गठित की थीं, जो फिलहाल खाली हाथ हैं। सभी टीमें अलग-अलग दिशा में काम कर रही है। वहीं अब पुलिस टीमें उसके परिवार, करीबियों, उसके गैंग के गुर्गों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रवीण के साथ हत्याकांड में शामिल अन्य शूटर्स की तलाश जारी है। इस संबंध में सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे का कहना है कि पुलिस की टीमें दिन रात दबिश दे रही हैं। उसके जेल में बंद साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होगा। शूटर्स को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें