फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः संदीप, जयवीर, वीरेश, रवेंद्र, लक्ष्मी, विवेक समेत 13 ने नामांकन पत्र भरे

विज्ञापन
विधानसभा अतरौली से नामांकन करते बीजेपी प्रत्याशी संदीप सिंह - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को पांचवेें दिन 13 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें अतरौली विधानसभा से सर्वाधिक पांच, बरौली, छर्रा व इगलास से दो-दो, कोल व शहर से एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इनमें अतरौली से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री संदीप सिंह, सपा से वीरेश यादव, कांग्रेस से धर्मेंद्र लोधी, निर्दलीय अखिलेश देवी, चंद्रपाल सिंह ने अपने समर्थकों व प्रस्तावकों के साथ एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। बरौली से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, कांग्रेस से गौरांग देव चौहान ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में एसडीएम गभाना भावना के समक्ष नामांकन किया। छर्रा से भाजपा के ठा. रवेंद्रपाल सिंह, सपा से लक्ष्मी धनगर ने एसीएम प्रथम संजय मिश्रा के समक्ष नामांकन किया। कोल से कांग्रेस के प्रत्याशी व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने एडीएम सिटी के न्यायालय में एसडीएम कोल संजीव ओझा के समक्ष नामांकन किया। शहर से निर्दलीय के रूप में केशव देव, इगलास से रालोद-सपा गठबंधन से वीरपाल दिवाकर व बसपा से सुशील कुमार ने डीएम न्यायालय में एसडीएम इगलास अनिल कटियार के समक्ष नामांकन किया।
विज्ञापन

सत्तादल की दिखी धमक
नामांकन के दौरान बुधवार को सत्ता दल से जुड़े प्रत्याशियों की खूब धमक दिखी। अतरौली से राज्यमंत्री संदीप सिंह के नामांकन के समय उनके पिता व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह समेत प्रस्तावक व कई भाजपाई मौजूद थे। जबकि प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में केवल दो प्रस्तावकों को जाने की अनुमति दी। इसी तरह बरौली से भाजपा प्रत्याशी ठा. जयवीर सिंह के साथ भी प्रस्तावकों के अलावा कई प्रमुख भाजपाई व समर्थक मौजूद रहे।
साइलेंट जोन में सपाइयों ने की नारेबाजी
छर्रा से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर के नामांकन के बाद सपाई इतने उत्साहित थे कि उन्होंने कक्ष से बाहर आते ही कलेक्ट्रेट में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे एक बार तो वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों में इससे खलबली मच गई। उन्होंने सपाइयों को रोकने की कोशिश की तो वे और अधिक जोर से नारेबाजी करने लगे। किसी तरह उन्हें रोका जा सका।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग पर नोकझोंक, नारेबाजी
तस्वीर महल चौराहे पर नामांकन के दौरान कोल से कांग्रेस के विवेक बंसल के तमाम समर्थक कलेक्ट्रेट जाने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से नोकझोंक करते रहे। इसी तरह छर्रा से लक्ष्मी धनगर, अतरौली से वीरेश यादव, इगलास से रालोद-सपा से वीरपाल दिवाकर के नामांकन को जाने के दौरान सपा-रालोद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। रोकने की कोशिश पर उनकी पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। किसी तरह उन्हें बैरिकेडिंग से दूर किया जा सका। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद लौटने पर कार्यकर्ताओं ने जोशीले तरीके से नारेबाजी की।
विज्ञापन

इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
71 खैर - आम आदमी पार्टी मोहनीश प्रताप सिंह, कांग्रेस रोदास सिंह।
72 बरौली- राष्ट्रीय लोकदल से अभिमन्यु राज सिंह।
73 अतरौली से शून्य।
74 छर्रा - कांग्रेस से अखिलेश कुमार, कांग्रेस शेरपाल सिंह, एआईएमआईएम शाहीन।
75 कोल - निर्दलीय राजेंद्र प्रसाद लोधी।
76 शहर अलीगढ़ - भाजपा मुक्ता राजा, सौरभ माहेश्वरी, गौरांग तिवारी।
77 इगलास - भाजपा से राजकुमार सहयोगी, आम आदमी पार्टी से हरिओम, कांग्रेस लक्ष्मी नारायण, लोकदल टीकम सिंह।
अब तक इस तरह हुए हैं विधानसभावार नामांकन
71 खैर - एक
72 बरौली - चार
73 अतरौली - पांच
74 छर्रा - चार
75 कोल - एक
76 शहर अलीगढ़ - दो
77 इगलास - दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें