फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में आज से होगी सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार की आशंका को देेखते हुए जिला प्रशासन ने अब शहरी क्षेत्र में नगर निगम और देहात में नगर निकायों की मलिन बस्तियों में रैंडम सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। आज से सैंपलिंग अभियान की शुरूआत होगी। साथ ही डोर टू डोर सर्वे 31 जुलाई तक जारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद डीएम ने बताया कि घर-घर सर्वे अभियान अब संचारी रोग अभियान के साथ 31 जुलाई तक चलेगा। जनपद की नगरीय निकाय अतरौली, छर्रा, इगलास, खैर, हरदुआगंज एवं अन्य संदिग्ध स्थानों व शहर में जीवनगढ़ और जमालपुर की मलिन बस्तियों में 18 जुलाई को व शेष समस्त नगरीय निकायों व शहरी मलिन बस्तियों में 19 जुलाई को सैंपलिंग कराई जाएगी।
डिप्टी सीएमओ डा. दुर्गेश एवं जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ संबंधित थानावार मजिस्ट्रेट से वार्ता कर कार्य योजना तैयार करेंगे। इधर, कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी अधिकारी ने बताया कि घर-घर सर्वे के दौरान चिह्ंित व्यक्तियों की सैंपलिंग अपराह्न दो बजे के बाद की जाती है। उनका डाटा सीएमओ कार्यालय से देर रात को आता है। सैंपलिंग के काम को अब सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक खत्म कराकर दिन में ही रिपोर्ट भेज दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें