फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरसों के तेल, खोवा और दूध के नमूने भरे

Tue, 14 Oct 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को क्षेत्र में कई खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के यहां छापा मारा। टीम ने सरसों के तेल, खोवा और दूध के नमूने लिए। कार्रवाई से खाद्य वस्तुओं के विक्रेताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन




मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने एसडीएम मनीष चौधरी के साथ खंदौली रोड बघेरा स्थित मनोकामना ऑयल मिल पर छापा मारा। मौके से सरसों के तेल के दो नमूने लिए गए। निकट में ही संतोष कुमार खोवा वाले के यहां से खोवा और उबले दूध का नमूना लिया गया।



गांव गंगचौली में खेमचंद की भट्टी से खोवा और बिसावर में सुरेश के यहां से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया। सादाबाद में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स द्वारा बस स्टैंड, मथुरा रोड, जलेसर रोड पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 51 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन




सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। एसडीएम ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गौड़, यदुवीर सिंह और पारुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें