फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के कल से लिए जाएंगे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के नमूने संग्रह पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 16 जुलाई से शुरू होने जा रहे फोकस सैंपलिंग में 5 से 18 वर्ष तक के बच्चों के नमूने को शामिल करने का निर्देश शासन ने दिया है।
विज्ञापन

संभावित तीसरी लहर से अधिक खतरा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके लिए पहले से व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। बच्चों के लिए पेडियाट्रिक आईसीयू बनाया जा रहा है। शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर का इंतजाम किया जा रहा है। जनपद में फिलहाल कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं है। बावजूद इसके नमूना संग्रह युद्धस्तर पर जारी है ताकि केस आने पर जल्दी से जल्दी ट्रेस कर फैलने से रोका जा सके।
16 जुलाई से 25 जुलाई तक फोकस सैंपलिंग अभियान शुरू हो रहा है। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नमूना संग्रह होना है। 10 प्रतिशत नमूना 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लेने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी के अनुसार कुछ राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। हम लोग अधिक से अधिक नमूना संग्रह कर जनपद को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। फोकस सैंपलिंग में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नमूने लेने पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोकस सैंपलिंग...
तिथि लक्षित क्षेत्र
16 जुलाई स्ट्रीट वेंडर, रेहड़ी, सब्जी एवं फल विक्रेता, भीड़ वाले छोटे बाजार।
17 जुलाई जनपद की 10 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 5-18 वर्ष के बच्चों पर विशेष फोकस।
18 जुलाई जेल, स्कूल, कॉलेज स्टाफ, नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, अनाथालय आदि।
19 जुलाई जनपद की 10 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 5-18 वर्ष के बच्चों पर विशेष फोकस।
20 जुलाई रिक्शा चालक, ई रिक्शा चालक, टेंपू एवं बस चालक।
21 जुलाई जनपद की 10 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 5-18 वर्ष के बच्चों पर विशेष फोकस।
22 जुलाई मॉल, मार्केट एवं किराना दुकानदार।
23 जुलाई जनपद की 10 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 5-18 वर्ष के बच्चों पर विशेष फोकस।
24 जुलाई सैलून, नाई, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक व स्टाफ।
25 जुलाई जनपद की 10 प्रतिशत ग्राम पंचायत, 5-18 वर्ष के बच्चों पर विशेष फोकस।
एक नजर
- कुल जांच -1134040
- एंटीजन - 640809
- आरटीपीसीआर - 490305
- अब तक संक्रमित - 21276
- वर्तमान में एक भी सक्रिय केस नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें