स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 22 जमाती एवं 16 पुलिसकर्मी सहित कुल 49 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा जाएगा।
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद नमूना की संख्या बढ़ा दी गई है। शनिवार को विभाग द्वारा 44 नमूने लिए गए थे। रविवार को चंडौस में 22 जमातियों के स्वाब का नमूना लिया गया। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। शहर में विकास होटल में क्वारंटीन 16 पुलिसकर्मियों के स्वाब का नमूना लिया गया है।
इसमें क्वार्सी थाना के 11 सिपाही एवं 2 होमगार्ड भी शामिल हैं, जो एक कैदी के संपर्क में आए थे। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी, गुलगर्म कॉलोनी, एडीएकॉलोनी, हाथीडूबा एवं जमालपुर आदि क्षेत्र से 11 नमूने लिए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट सोमवार रात तक आने की उम्मीद है।
जमातियों पर प्रशासन का विशेष जोर
जनपद में कोरोना वायरस से संक्त्रस्मित युवक फिरोजाबाद का रहने वाला जमाती है। तब्लीगी जमात का मामला सामने आने के बाद जमातियों पर प्रशासन की विशेष नजर है। जनपद में करीब 93 जमाती चिन्हित किए गए थे। रविवार को 22 जामातियों का नमूना लिया गया। इससे पूर्व 48 जमातियों की रिपोर्ट आ चुकी है। एक पॉजिटिव केस जमातियों से ही आया है। 22 जमामियों की रिपोर्ट पर सबकी निगाहे टिकी है।
27 जमाती समेत 29 को लिया सैंपल
रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय की टीम ने चंडौस क्षेत्र में क्वारंटीन किए गए 27 जमाती समेत 29 लोगों का सैंपल लिया गया।
31 मार्च को गांव सुदेशपुर की एक मस्जिद में दिल्ली के रहने वाले 12 जमाती मिले थे। इन सभी को क्वारंटीन गिया गया था। 3 अप्रैल को 15 जमाती किन्हुआ भोगपुर के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे रोककर क्वारंटीन किए गए थे। यह सभी पैदल ही दिल्ली जा रहे थे। इनको भी चंडौस में क्वारंटीन किया गया था। 5 अप्रैल को नगला बंजारा में भीलवाड़ा से आये दो युवकों को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही चिकित्सकीय टीम ने सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।