फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का तहसील घेरो आंदोलन, बड़ी संख्या में कोल तहसील पर जुटे सपाई

Mon, 21 Sep 2020 12:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कोल तहसील पर जुटे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी तहसील घेरो आंदोलन के तहत सोमवार को अलीगढ़ की कोल तहसील पर पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद सपाई एकत्रित हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने तहसील के सामने धरना शुरू कर दिया है। धरने को दौरान सपाइयों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। बता दें कि पुलिस ने सुबह से ही सपा के प्रमुख नेताओं के घरों और पार्टी कार्यालय पर घेराबंदी कर दी थी। 

पुलिस ने तहसील के सामने धरने के लिए लगाया गया टेंट भी हटवा दिया था। बावजूद इसके सपाई अलग-अलग जगहों से टुकड़ों-टुकड़ों में तहसील पहुंच गए। अब तक उनका पहुंचना जारी है। धरनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें