फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी

Tue, 20 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में चाचा-भतीजे में चल रही राजनीतिक जंग का स्थानीय स्तर पर भी व्यापक असर पड़ा है। रविवार को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक के पद से इस्तीफे के बाद सोमवार को जिला संगठन में इस्तीफों की झड़ी लग गई। सपा युवजन सभा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड सहित अन्य फ्रंटल संगठनों के विभिन्न पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

सोमवार को इस्तीफा देने वालों में सपा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष कासिफ आब्दी, प्रदेश सचिव दिनेश यादव ने शहर और कोल विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम, प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान व जिला महासचिव अर्जुन ठाकुर ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष पंकज यादव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।  
विज्ञापन

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील मित्तल ने तो सोमवार को बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ही त्यागपत्र दे दिया। सुशील मित्तल ने पत्रकारों को बताया कि इस समय जो सपा में अंदर उठा पटक चल रही है उससे पार्टी में परिवारवाद का चेहरा आम जनता के सामने आ चुका है।
कानून व्यवस्था के मामले में भी सरकार पूरी तरह विफल है। सारे आपराधिक तत्व हावी हैं। पूरे प्रदेश में व्यापारी पिस रहा है। इन सभी परिस्थितियों से आहत होकर बेहद दुखी मन से वह समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। इस अवसर पर अशोक कुमार लालाजी, अनिल अग्रवाल, कमल बगई, शिव प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
इसी क्रम में सपा नेता पंडित बृजमोहन शर्मा एडवोकेट ने भी पाटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि  मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मो. एबाद हुसैन, सपा छात्र सभा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सपा युवजन सभा के अध्यक्ष ब्रजेश यादव और लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी को शिवपाल सिंह ने बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें