अलीगढ़ शहर के क्वार्सी बाईपास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 25 अक्तूबर को एमएलसी स्नातक निर्वाचन को लेकर बैठक हुई। इसमें आगरा-अलीगढ़ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर हर ब्लॉक के पांच-पांच नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर आगरा-अलीगढ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शशांक यादव का फूलमाला व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि सभी जिम्मेदार अपने-अपने ब्लॉकों के समस्त गांव, नगर, कस्बों में स्नातक मतदाताओं और स्कूल-कॉलेज व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ में स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक मुलाकात कर फॉर्म भरवा कर उन्हें मतदाता बनवाने का कार्य करेंगे।
शशांक यादव ने कहा कि पूरी ताकत के साथ मैं और पूरी टीम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी जनपदों में सबसे पहले तो मतदाता बनाने में जुटी हुई है। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, विनोद सविता, राम कुमार, शान मियां, डॉ. कृपाल सिंह, जैकी ठाकुर, सरदार करतार सिंह, शाकिर अंसारी आदि मौजूद रहे।