फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सपाई भी नहीं लगवाएंगे कोविड वैक्सीन, अखिलेश यादव के आदेश को मानेंगे : गिरीश

Mon, 04 Jan 2021 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
क्वार्सी सपा कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते जिलाध्यक्ष गिरीश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि जिले के सपाई भी कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, सभी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की बातों पर पूरी तरह से अमल करेंगे। रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने अमर उजाला के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कोविड-19 की वैक्सीन न लगवाने की बात कह चुके हैं, उनके आदेश को यहां भी माना जाएगा। उन्होंने जिला कार्यकारिणी घोषित की है, जिसमें पांच उपाध्यक्ष, एक-एक महासचिव व कोषाध्यक्ष व 15 सचिव बनाए गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्यादातर कार्यकर्ता पहली बार कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं, इनमें उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, डॉ. कृपाल सिंह, रत्नाकर पांडेय, विजय प्रजापति, अर्जुन सिंह, महासचिव मुकेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रविशंकर गुड्डा यादव, सचिव अफजाल हमीद पार्षद, इंदु यादव, सीपी सिंह, सुशील गौड़, ओमपाल सिंह, चमन चौधरी, राकेश कुमार, प्रभात सविता, रहीम उद्दीन, आशीष कुमार, यशवीर सिंह, पवन कुमार, प्रवेश कुमार, बाबू सिंह, जबकि 7 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

उधर, सपा नेता रुबीना खानम ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ वर्ष-2022 में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कठोर परिश्रम करेंगे। संगठन को मजबूूत करने के मकसद से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अलीगढ़ जिले में चार अनुषंगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अलीगढ़ में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद पर जय कुमार सिंह उर्फ जैकी ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार को नियुक्त किया गया है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा को और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पद पर मुंतजिम किदवई को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें