तहसील कोल परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर सवाल खड़े किए और नाराजगी जाहिर की । उन्होंने डीएम और एसएसपी को लिखे पत्र में कहा है कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति में इस समाधान दिवस की सार्थकता को साबित करें।
यह आयोजन एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 70 से अधिक शिकायतें आयीं लेकिन अधिकारियों के न होने के कारण एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। कार्यक्रम में मौजूद शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा और पूर्व विधायक संजीव राजा ने सीओ प्रथम और सीओ द्वितीय सहित कई अफसरों के न आने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई । उन्होंने कहा कि अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं, जबकि यह शासन की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में अवगत कराएं कि किन - किन अधिकारी का मौजूद रहना जरूरी है। आज के समाधान दिवस में अकराबाद थाने से संबंधित सर्वाधिक संपत्ति विवाद की शिकायतें आईं, जिनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के बारे में कहा।