फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई वर्षीय बच्ची को सलमा अंसारी ने दिया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने ढाई वर्षीय बच्ची का नाम अपनी मां जेहरा काजमी के नाम पर रखा। पिछले दिनों मदरसा चाचा नेहरू में बिहार से जरूरतमंद चार बच्चे लाए गए, जिनकी पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी सलमा अंसारी ने ली है।
विज्ञापन

बच्चों के रिश्तेदारों ने उनकी परवरिश की जिम्मेदारी अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी को लिखित में दी है। आजमनगर (कटिहार) बिहार की ढाई वर्षीय बच्ची है, जिसकी मां विक्षिप्त हैं। बच्ची के नाना-नानी ने उसे मदरसे को सौंप दिया। उसका नाम सलमा अंसारी ने अपनी मां के नाम पर रखा है। इसी तरह आजमनगर सिंहपुर, बिहार के अमन रजा को भी मदरसा लाया, जिसके पिता ने कर्जदार होने के चलते खुदकशी कर ली थी। इसी मोहल्ले के कमर रजा को भी मदरसा लाया गया, जिसके पिता की बीमारी से मौत हो गई थी।
बिहार के खुरियाल निवासी उमर अली के पिता की बीमारी से मौत हो गई थी, जिसे मदरसा लाया गया है। चारों बच्चे मदरसा के हॉस्टल में रहेंगे। पहले से इस मदरसा में 45 बच्चे रह रहे हैं। प्रधानाचार्य राशिद अली ने बताया कि ओएसडी वसीम बाबू, उप प्रधानाचार्य अनूप कुमार बच्चों को लेने बिहार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें