फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुबह 9:50 बजे तक बंद रहा स्कूल, सभी शिक्षकों का वेतन काटा

Tue, 19 Dec 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में विकासखंड चंडौस के प्राथमिक विद्यालय नगला बदन सिंह सुबह 9:50 बजे तक बंद रहने पर तीनों शिक्षिकाओं का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे अनुपस्थित रहने का लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड चंडौस के प्राथमिक विद्यालय नगला बदन सिंह सुबह 9:50 बजे तक बंद रहने पर सभी शिक्षकों का वेतन काट दिया है। बीएसए के निरीक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार, नितेश कुमार, शिक्षामित्री गुड्डी देवी, रामदास अनुपस्थित मिले। उधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनय कुमार गिल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सुजानपुर खैर का 18 दिसंबर को निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


निरीक्षण में पूर्ण कालिक शिक्षिका मधुलिका त्रिपाठी, पूजा माहौर,  अंशकालिक शिक्षिका सुरभि गोयल अनुपस्थित रहीं। तीनों शिक्षिकाओं का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे अनुपस्थित रहने का लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें