फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संत प्रेमानंद और सीएम को गाली-गलौज करने पर दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद

Sun, 20 Jul 2025 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टप्पल थाना पुलिस ने 18 जुलाई की देर शाम करीब साढ़े सात बजे ताहरपुर बंबा के पास से बंटी निवासी गांव इतवारपुर को पकड़ा। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो पर और मुख्यमंत्री के प्रति गाली-गलौज करने वाले को टप्पल पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


टप्पल थाना पुलिस ने 18 जुलाई की देर शाम करीब साढ़े सात बजे ताहरपुर बंबा के पास से बंटी निवासी गांव इतवारपुर को पकड़ा। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बंटी आए दिन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के जरिये गाली-गलौज और कमेंट करता है। उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो पर भी गाली-गलौज की, साथ ही मुख्यमंत्री को भी गालियां दीं। उससे क्षेत्र में अशांति का वातावरण बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें