फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत फिदेलिस में छात्रों ने एक छात्र को बेल्ट से पीटा

Wed, 22 Feb 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Saint Fidelis students beaten with a belt student - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 महानगर के रामघाट रोड स्थित स्कूल संत फिदेलिस सीनियर विंग में 9वीं के छात्र से स्कूल के प्ले ग्राउंड में अन्य दर्जनभर छात्रों ने बेल्टों से जमकर मारपीट की। इस मारपीट में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन के साथ-साथ लिखित तहरीर थाने में भी दी गई है।
विज्ञापन

जनकपुरी निवासी अनिल चौधरी व्यापारी होने के साथ-साथ मीडिया से भी जुड़े हैं। जिनका बेटा मन्नू सीनियर विंग संत फिदेलिस में 9वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार को वह प्ले ग्राउंड में घूम रहा था तभी स्कूल के ही दर्जनभर छात्रों ने किसी बात को लेकर मन्नू के साथ बेल्ट व लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। लगभग दस मिनट तक छात्र उसके साथ मारपीट करते रहे। स्टाफ  को आता देख आरोपी छात्र फरार हो गए। जिसकी खबर छात्र ने तुरंत अपने पिता को दे दी।
खबर मिलते ही पिता आदि मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आरोपी छात्रों के खिलाफ  तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार उन्हें तहरीर मिल गई है। संत फिदेलिस के फादर सनी के अनुसार बच्चों द्वारा मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की तहरीर भी थाने फॉरवर्ड की गई है। विद्यालय में अपने स्तर से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें