बसंत पंचमी पर भव्य बसंती फूल बंगले से सजे मंदिर गेट व परिसर सजाया गया। सुबह से ही साई बाबा की परिक्रमा शुरू हो गई। इसके बाद सभी भक्तों ने पूजन अर्चन किया। दोपहर में ढोल बाजों के साथ बाबा की पालकी भी निकाली गई।
अलीगढ़ शहर के सारसौल स्थित श्री साईं मंदिर नव दुर्गा मंदिर पर 20 वें तीन दिवसीय साईं परिक्रमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 2 फरवरी को महिला, पुरुष और बच्चों आदि भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था का सैलाब को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ वालेंटिर्यस भी लगाए गए।
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर भव्य बसंती फूल बंगले से सजे मंदिर गेट व परिसर सजाया गया। सुबह से ही साई बाबा की परिक्रमा शुरू हो गई। इसके बाद सभी भक्तों ने पूजन अर्चन किया। दोपहर में ढोल बाजों के साथ बाबा की पालकी भी निकाली गई। सोमवार मध्य रात्रि तक परिक्रमा संचालित होगी। व्यवस्थाओं में मानव उपकार संस्था के मानव सेवकों के अलावा निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। मंदिर की ओर से भक्तों के लिए मेडिकल कैंप व चाय कैंप आदि की व्यवस्था कराई गई। जिसका भक्तों ने लाभ उठाया।
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष धर्मप्रकाश अग्रवाल, सचिव राजकुमार गुप्ता, अनिरुद्ध अग्रवाल, पंकज धीरज, गिरीश गोविल, पंकज धीरज, राकेश, ललित अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, राजा राजानी, ओमेंद्र माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।