फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साईं चैलेंजर्स और दाता स्टील्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को एडमिन कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में साईं चैलेंजर्स ने छह विकेट से शिब्बो राइडर्स को हरा दिया। दूसरे मैच में दाता स्टील्स ने 81 रनों से कूल थंडर्स को शिकस्त दी।

पहले मैच में शिब्बो राइडर्स की टीम 16.1 ओवर में 148 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य गुप्ता ने 50, कन्हैया वर्मा ने 32 रन बनाए। साईं चैलेंजर्स के विष्णु बघेल और युग शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं चैलेंजर्स की टीम ने 17.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। करन प्रताप सिंह ने नाबाद 52, युवी लोधी ने 37 रन बनाए। शिब्बो राइडर्स के तनिश कनौजिया और वंश यादव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच करन प्रताप सिंह, फाइटर ऑफ द मैच लक्ष्य गुप्ता रहे।


दूसरे मैच में दाता स्टील्स ने 272 रन बनाए। मोनू यादव ने 49 गेंदों में 18 छक्के दो चौके की मदद से 125 और आयु राठौर 31 रन बनाए। थंडर्स के अभय, कर्तव्य और विराट ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर्स की टीम 15 ओवर में तीन विकेट पर 191 रन बना सकी।
विज्ञापन



अभिषेक कुमार ने 82, हिमांशु माहौर ने 55 रन बनाए। दाता स्टील्स के अरुण कुमार ने दो और अंश गुप्ता ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मोनू यादव और फाइटर ऑफ द मैच अभिषेक कुमार बने। प्रिंस फाइटर्स और एडमिन धुरंधर के बीच बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। दोनों टीमों को बराबर अंक दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें