फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sadhvi Prachi: अलीगढ़ में गरजीं साध्वी प्राची, बोलीं-कांग्रेस ने पाले आतंकवादी, मोदी सरकार लगाएगी ठिकाने

Tue, 06 May 2025 11:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेरठ में हुई घटना, अलीगढ़ में सास-दामाद मामले, शिक्षक के साथ छात्रा की खुदकुशी, पति-पत्नी के बीच बिगड़ रहे संबंधों पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह सामाजिक पतन की पराकाष्ठा है, घोर कलियुग चल रहा है। जब तक संस्कार घर से नहीं मिलेंगे तब तक ऐसी घटनाएं होंगी। 
विज्ञापन
अलीगढ़ में आईं साध्वी प्राची - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संबंध में साध्वी प्राची ने कहा कि खून का बदला खून चाहिए, पाकिस्तान का खात्मा चाहिए। कांग्रेस ने आतंकवादी पाले थे, जिन्हें नरेंद्र मोदी सरकार ठिकाने लगाएगी। चाहे मुनीर हो या हाफिज सईद हो जल्द ही टपकाए जाएंगे। राष्ट्रवादी सरकार खूंखार आतंकवादियों को खत्म करने का कार्य जल्द शुरू करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल के नेतृत्व में भारत इस्लामी आतंकवाद का खात्मा करेगा।

विज्ञापन


5 मई को सारसौल स्थित भाईजी नगर में चरन सिंह के आवास पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्मशाला बनाकर रख दिया। करोड़ों बांग्लादेशियों को देश में घुसने दिया। इस स्थिति से निपटने के लिए एनआरसी की व्यवस्था की गई, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। सीमा हैदर के भारत में रहने पर उन्होंने एनआरसी तुरंत लागू होना चाहिए। उसके शौहर पाकिस्तान में हैं और वह भारत में संतान पैदा कर रही है।

अपने बयान को लेकर चर्चा में रहे संभल के सीओ अनुज कुमार का चंदौसी तबादला करने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है, सरकार पर कोई दबाव नहीं है। चंदौसी को सुधारने के लिए सीओ अनुज को वहां भेजा गया है। इसी तरह प्रदेश सरकार को जहां भी जरूरत महसूस हो रही है वहां बदलाव किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेरठ में हुई घटना, अलीगढ़ में सास-दामाद मामले, शिक्षक के साथ छात्रा की खुदकुशी, पति-पत्नी के बीच बिगड़ रहे संबंधों के संबंध में उन्होंने कहा कि यह सामाजिक पतन की पराकाष्ठा है, घोर कलियुग चल रहा है। जब तक संस्कार घर से नहीं मिलेंगे तब तक ऐसी घटनाएं होंगी। जब तक मां-बाप खासकर मां बच्चों को संस्कार नहीं देंगी, समाज में सुधार संभव नहीं है।

वक्फ कानून में संशोधन के संबंध में उन्होंने कहा कि इससे गरीब मुस्लिमों को बड़ा फायदा होगा। इससे गरीब मुसलमानों को लाभ मिलेगा। अमीर वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा किए बैठे हैं, उन्हें बेनकाब किया जाएगा। केंद्र सरकार इस दिशा में काम कर रही है। 

नगर निगम द्वारा सरकारी जमीन को एएमयू से कब्जा मुक्त कराने के संबंध में साध्वी ने कहा कि सर सैयद अहमद खान अंग्रेजों के चाटुकार थे। उन्होंने एएमयू के लिए जमीन लीज पर ली थी। यह जमीन राजा महेंद्र प्रताप की थी। जाति जनगणना के संबंध में उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में भी 36 जातियां हैं, इसलिए मुस्लिमों की जाति जनगणना भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें