फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के महायज्ञ में आसनों की आहुति

Thu, 22 Jun 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग शिविर को संबोधित करते सांसद सतीश गौतम। साथ में खड़े अन्य विधायक, जिलाधिकारी, एडीएम सिटी आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम, जवाहर पार्क, गांधी पार्क, घंटाघर पार्क  समेत अन्य जगहों पर योगासन में उमड़े जन समूह का उत्साह, उमंग शीर्ष पर रहा। शहर तीन घंटे ठहर गया। बुजुर्ग या बच्चे सब में योग को लेकर गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन


स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम, विशिष्ट अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर रहे। अध्यक्षता बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने की। डीआईजी आरपीएस यादव, डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
बुधवार को स्टेडियम में प्रशासन व पतंजलि समिति की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में खूब भीड़ उमड़ी।

इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर अमर उजाला था। योग गुरुओं के लिए पांच मंच बनाए गए थे, जिससे उनके योगासन को योग साधक देख सकें। मुख्य मंच पर केके गर्ग विराजमान थे। अन्य मंच पर श्वेता शर्मा, रंजना सिंह, प्रेम कुमार व हरिओम थे। स्टेडियम में तकरीबन डेढ़ हजार योग साधकों की मौजूदगी रही। सांसद ने योग क्रियाएं शुरू करने की घोषणा की। रविबाला, अरुणा सिंह ने भजन सुनाया। संचालन कार्यक्रम संयोजक रविकर आर्य ने किया। इसके बाद प्राणायाम, कपालभाति, भुजंग आसन, पवन मुक्तासन, उत्तानपादासन, शलभासन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम कराया गया। ओबी वैन के जरिये लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योग क्रियाओं का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त फैसल आफताब, एडीएम प्रशासन आरएम शर्मा, एडीएम वित्त बच्चू सिंह, जिला मजिस्ट्रेट सचिन सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता, जय प्रकाश आर्य, राकेश शर्मा, जिया अहमद, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूू आलम अंसारी, अश्वनी कुमार त्यागी, आरबी शर्मा, नरेंद्र सिंह सिकरवर सहित फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन


दर्द में भी किया योग
स्टेडियम में कई लोग पहली बार योग करने पहुंचे। यहां योग मुद्रा में आते ही इनके दर्द उठने लगा। इसके बाद भी इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और योग में लीन हो गए। रामबाग कालोनी निवासी प्रदीप ठाकुर ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। रात को देरी से घर लौटना होता है। इसलिए वह योग नहीं कर पाते, लेकिन वह प्रतिदिन योग के लिए समय निकालेंगे। विक्रम कालोनी निवासी एडवोकेट राहुल ने बताया कि उनके पिता जी हर रोज योग करते हैं, लेकिन वह योग नहीं कर पाते। वे यहां से शपथ लेकर गए आज से प्रतिदिन योग करेंगे।

समय से पहले आए योग साधक
 स्टेडियम, जवाहर पार्क, गांधी पार्क, घंटाघर पार्क में मुख्य आयोजन था। यहां समय से पहले ही योग साधक योग के लिए आ गए। सात बजे योग गुरुओं ने योग साधकों को योग क्रियाएं करानी शुरू कर दी। इस बार स्टेडियम में अतिथियों के लिए अलग से कॉरिडोर बनाया गया था।

हल्की बारिश के बीच योगासन
नगर निगम द्वारा गांधी पार्क, घंटाघर और सेवा भवन परिसर में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महापौर शकुंतला भारती और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने किया। हल्की बारिश के बाद भी योग करने के लिए शहरवासियों का जन सैलाब उमड़ा। पतंजलि योग पीठ के आचार्या जय सिंह राघव, प्रेमपाल व नैनी वार्ष्णेय ने गांधी पार्क में लोगों को योगाभ्यास कराया। घंटाघर पार्क में नगर निगम के कार्यक्रम में डेजीनर ग्रुप ने सभी को सहयोग दिया। गांधी पार्क में महापौर शकुंतला भारती, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के अलावा सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश सिंह, मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद यादव, सहायक लेखा अधिकारी अखिलेश तिवारी, सहायक अभियंता एसपी तिवारी आदि मौजूद थे। जवाहर पार्क में प्रणव ऊर्जा संस्थान की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सिविल लाइंस के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें