रसिया दंगल में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव नगला नत्थू स्थित जय मां काली गोला वाली मंदिर पर कमेटी द्वारा मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष भरत सिंह राजपूत ने किया। रात में आयोजित रसिया दंगल में बीके मधुआ राया और खिच्चो वाले के बीच मुकाबला हुआ। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अनोखेलाल, डॉ. रामजीलाल वर्मा, डॉ. चंद्रसेन राजपूत, संजीव कुमार दिवाकर, दर्शन बाबू शर्मा, पीएल राजपूत, टिंकू राजपूत आदि मौजूद रहे।