फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : युद्ध को ज्यादा दिन नहीं खींच सकता रूस : राकेश गर्ग

विज्ञापन
बैठक करते उपाध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लघु उद्योग निगम लि. के उपाध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राकेश गर्ग ने कहा कि रूस युद्ध को ज्यादा दिन तक नहीं खींच सकता है। समस्या का शीघ्र समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राकेश गर्ग सोमवार को लघु उद्योग भारती से संबंधित कार्यों के सिलसिले में अलीगढ़ पहुंचे थे। मामू भांजा स्थित असंगठित क्षेत्र कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य मुकेश जिंदल के आवास पर संगठन से संबंधित बैठक की। अमर उजाला से कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल उद्यमियों के लिए कठिन गए हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले से दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। उम्मीद है कि जल्द इस समस्या का समाधान होगा।
राकेश गर्ग ने कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस में भी विरोध शुरू हो गया है। अब तक करीब तीन हजार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव है। रूस को आर्थिक व अन्य नुकसान हो रहा है। हताहतों की संख्या बढ़ गई है। रूस की सेना जिस जोश में गई थी, वैसा नहीं हुआ। दोनों देशों को नुकसान हो रहा है। दोनों अपनी जिद से पीछे हटे हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से एग्रो फूड, सूर्यमुखी, गैस एवं इस्पात आदि का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा देश के प्रत्येक जिले में उत्पाद समूह बनाया जा रहा है। 18-19 उत्पादों का चयन किया गया है, जिसमें इंजीनियरिंग, केमिकल, होजरी, पेपर, खाद्य एवं विद्युत आदि शामिल हैं। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चिह्नित उत्पादों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि दुनिया में अभी नया क्या चल रहा है। तकनीकी उन्नयन कैसे हो और कम कीमत पर गुणवत्ता युक्त उत्पाद कैसे तैयार हो। उन्होंने कहा कि आईआईटी, एएमयू, बीएचयू सहित देश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से विचार-विमर्श कर तकनीकी उन्नयन के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर फैसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य मनोज अग्रवाल एवं लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें