कम्पनी बाग स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता करते शिव शक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारी मनीष वार्ष?
- फोटो : CITY OFFICE
शिव भक्त सेवा समिति द्वारा इस साल भी एक जनवरी को दशम भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन खेरेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। मंगलवार को प्रेसवार्ता में मुख्य संयोजक मनीष अग्रवाल वूल ने बताया की श्री खेरेश्वर धाम पर यह दसवां आयोजन होगा। महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम होगा।
इसके बाद बाबा को भोग लगाया जाएगा। भजन संध्या का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम तक चलेगा। संयोजक पंकज धीरज ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों के साथ ही श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे। इस मौके पर अजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता, प्रांजुल गर्ग, बंटी चौधरी, मुरली तिलकधारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो