पुलिस से एक पक्ष के लोगों की होती नोक झोंक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव किढ़ारा में पुरानी रंजिश के चलते 11 फरवरी की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में तहरीर देने वाले पक्ष ने हलका प्रभारी पर थाने में अभद्रता और गाली-गलौज करने तथा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इसके बाद तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष से छह लोगों को हिरासत में ले रखा है।
5 जनवरी की सुबह दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई हुई थी, जिसमें एक पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे के वादी के अनुसार चार-पांच दिन से दूसरा पक्ष धमकी देकर झगड़ा करने पर उतारू था। उन्होंने चौकी से थाने तक शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 11 फरवरी दोपहर विपक्षियों ने हमला कर दिया। शिकायत करने पर पुलिस हमलावरों सहित उनके दो लोगों को भी थाने ले गई।
पुलिस के जाते ही विपक्षियों के परिवार वालों ने दोबारा से हमला कर महिलाओं से छेड़खानी की। वहीं थाना पुलिस के अनुसर घायलों की चिकित्सा जांच कराई गई है। एक घायल अस्पताल में भर्ती है। मामले में जानलेवा हमला और छेड़खानी के आरोप में ग्राम प्रधान श्याम समेत रोहन व गुलशन पुत्रगण महिपाल सिंह, अजय पुत्र बच्चू सिंह, विनीत उर्फ शूटर, योगेन्द्र पुत्र पिलकू उर्फ राजेंद्र सिंह, तेजू पुत्र शीलेंद्र सिंह, अजीत पुत्र दलवीर, रामकेश पुत्र राजवीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हंगामे की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच पड़ताल की जाएगी। - मो. अकमल खान, सीओ अतरौली।