फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा पार्षद की पिटाई के विरोध में कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
सीओ श्वेताभ पांडेय का घेराव करते पार्षद और भाजपाई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाजपा पार्षद सूरज माहौर की पिटाई के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने शहर कोतवाली में करीब चार घंटे तक हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक से अभद्रता की। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान समझाने आए सीओ से भी नोकझोंक हो गई। मामला इतना तूल पकड़ गया कि पीड़ित पार्षद ने आत्मदाह की कोशिश की तो पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार, सात नंबर वार्ड के तुर्कमान गेट निवासी सूरज माहौर भाजपा पार्षद हैं। उन्होंने बताया कि उस्मान पाड़ा मोहल्ले में सड़क का निर्माण करा रहे थे। रविवार को जैसे ही मजदूर काम के लिए पहुंचे तो दबंग लोगों ने सड़क निर्माण को रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने रंगदारी की मांग की। विरोध किया तो मारपीट कर दी गई। सूचना पर थाने पहुंचे भाजपाइयों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी बदर मुनीर, तश्दीक, वलीद अहमद और शेखू के खिलाफ मारपीट व रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपाइयों में आक्रोश भड़क उठा। सूचना पर भाजपाइयों के साथ भाजपा पार्षद शहर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। यहां समझाने आए सीओ श्वेताभ पांडेय व इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी की। पीड़ित ने आत्मदाह का प्रयास किया। भाजपाइयों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। किसी तरह पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ। इस मौके पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती, संजू बजाज, सतीश माहौर, बिजेंद्र सैनी, विशाल देभक्त, रवि वाल्मीकि, संजय माहौर, सुनील कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को हटाने की मांग
- भाजपाइयों ने शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर को हटाने की मांग रखी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों ने नया इंस्पेक्टर तैनात करने की मांग रखी है।
पीड़ित के मकान पर तैनात होगी पुलिस पिकेट
- हंगामे के दौरान जब पीड़ित के जान माल की सुरक्षा का पक्ष रखा गया तो पुलिस ने मकान पर पुलिस पिकेट तैनात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें