फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आधार कार्ड बनाने पर खिटकारी में हंगामा, अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खिटकारी में प्रधान के घर बालकों का आधार कार्ड बनाने आए अलीगढ़ के एक युवक पर ग्रामीणों ने 800 रुपये लेने का आरोप लगाया। हंगामा होने पर आरोपी युवक बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत खिटकारी के सतीश, मदन, अरविंद शर्मा, गजेंद्र पाल सिंह, आशीष कुमार का आरोप है कि अलीगढ़ का एक युवक ग्राम प्रधान के घर आया था, जो 800 रुपये लेकर आधार कार्ड बना रहा था। यह फीस सरकारी फीस से कई गुना ज्यादा थी। इसी बात को लेकर जब कुछ लोगों ने उससे सवाल करना शुरू किया तो वह जवाब नहीं दे सका। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी बाइक छोड़ कर मौका देखकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।



ग्राम प्रधान शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि घर में कई बच्चों के आधार कार्ड नहीं थे। छोटे भाई ने अलीगढ़ से किसी परिचित जनसेवा केंद्र संचालक को बुलवाकर आधार कार्ड बनवाए। जन सेवा केंद्र के संचालक ने 100 रुपये लेकर आधार कार्ड बनाए थे, 800 रुपये लेने का आरोप गलत है। बुधवार को पुलिस चौकी में दोनों पक्षों का आमना सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें