फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में बिना लेंस लगाए मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने सीएमएस कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

संजय गांधी कॉलोनी निवासी सविता मिश्रा ने अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारियों पर आरोप लगाया था कि 3500 रुपये नहीं देने पर उनके ससुर सुरेश चंद्र शर्मा का ऑपरेशन बिना लेंस के कर दिया गया, जबकि अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क होता है। सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा ने वार्ड ब्वाय को हटाकर दूसरी जगह ड्यूटी लगा दी है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। बुधवार को परिषद के सदस्य पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि चार दिन गुजरने के बाद भी दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिसकर्मी पहुंच गए। परिषद के नेताओं ने कहा कि डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन मिला है। सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा का नंबर नहीं लग रहा है। आचार्य भरत तिवारी, पवन भारद्वाज, सुधांशु, हिमांशु पाराशर, शोभित भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें